श्री राम सिंह
संस्थापक, एथिक्स विश्वविद्यालय
प्रिय छात्रगण, अभिभावक, शिक्षकगण एवं समाज के सभी सम्मानित सदस्य,
हमें गर्व है कि एथिक्स विश्वविद्यालय, उत्तराखंड
की स्थापना का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण, मूल्य-आधारित एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है।
आज के बदलते वैश्विक परिदृश्य में शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं,
बल्कि उत्कृष्ट व्यक्तित्व, नैतिकता, कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की प्रक्रिया है।
हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण देना है जहाँ वे अपनी क्षमता को पहचान सकें,
समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दें।
विश्वविद्यालय का आदर्श —
“सत्यम्, शिवम्, सुंदरम्”
— हमारे प्रत्येक शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य का आधार है।
हम आशा करते हैं कि प्रत्येक विद्यार्थी ज्ञान, कौशल और मानवीय मूल्यों से समृद्ध होकर
भविष्य का नेतृत्व करने में सक्षम बने।